फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirt is coming along with the water in the houses near Pratap and Chandana Gate.S

Kaithal News: प्रताप और चंदाना गेट के घरों में पानी के साथ आ रही गंदगी

Fri, 09 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dirt is coming along with the water in the houses near Pratap and Chandana Gate.S
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के प्रताप गेट, चंदाना गेट और माता गेट क्षेत्रों में सीवर लाइन लीक होने की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। एक ओर जहां सीवर लीकेज के कारण सड़कें ओवरफ्लो होकर पानी से भर जाती हैं, वहीं दूसरी ओर पीने के पानी की सप्लाई में भी गंदा पानी मिलने लगा है। मजबूरी में लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या पिछले करीब डेढ़ से दो साल से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जबकि क्षेत्रवासी कई बार विभाग को शिकायतें देकर स्थिति से अवगत करा चुके हैं, बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन


सीवर लाइन के लीक होने से विशेषकर बरसात के मौसम में कई बार गंदा पानी मकानों के भीतर तक घुस जाता है। इससे मकानों में सीलन, दरारें और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रताप और चंदाना गेट क्षेत्र में सीवर लाइन जगह-जगह से खस्ताहाल है। कई स्थानों पर पाइप उखड़े पड़े हैं और लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने योग्य नहीं आ रहा पानी ः स्थानीय निवासियों ने बताया कि अक्सर नलों से गंदा और कई बार रेतीला पानी आता है, जो पीने योग्य नहीं होता। इससे बच्चों सहित बुजुर्गों के बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती है। कई मामलों में बच्चे बीमारियों की चपेट में आ भी रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से हालात बने रहने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्तमान में भी इन क्षेत्रों की सड़कों पर सीवर का गंदा पानी जमा है, जिसमें गिरकर लोग रोजाना चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल इन इलाकों की जल आपूर्ति व्यवस्था को नहरी सिस्टम से जोड़ा गया है।

गंदे पानी की समस्या लंबे समय से है। सीवर लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोग मजबूरी में ऐसे हालात में रह रहे हैं। -मनीष, प्रताप गेट
पानी की समस्या सात-आठ महीनों से लगातार बनी हुई है। पानी पीने योग्य नहीं आता। कई बार शिकायतें दी गईं, पर समाधान नहीं हुआ। सीवर लीकेज भरे के रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गुजरना पड़ता है। -सतपाल, प्रताप गेट

गंदे पानी की समस्या लंबे समय से है। सीवर लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोग मजबूरी में ऐसे हालात में रह रहे हैं। -मनीष, प्रताप गेट
अशोक (निवासी, माता गेट) ने कहा कि यहां का पानी पीने के लायक नहीं है। गंदा पानी आने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही।



प्रताप गेट में नया ट्यूबवेल लगाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए अभी तक वहां उपयुक्त जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है। फिलहाल वहां की पानी की सप्लाई नहरी पानी से जोड़ी गई है। वर्तमान में कोई गंभीर समस्या नहीं है और जहां भी दिक्कत सामने आएगी, उसे दूर कर दिया जाएगा।-गोपाल वेद एसडीओ-जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed