फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Direct bus service will start from Kaithal for Kotdwar and Shamli

Kaithal News: कोटद्वार और शामली के लिए कैथल से शुरू होगी सीधी बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service will start from Kaithal for Kotdwar and Shamli
कैथल। रोडवेज प्रबंधन इसी सप्ताह से कोटद्वार और शामली के के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करेगा। अधिकारियों ने बस चलाने से संबंधित तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि रोडवेज को लखनऊ मुख्यालय से यूपी के शहरों में बस सेवा चलाने के लिए परमिट मिल चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैथल डिपो में लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। नई बसों को कई रूटों पर शुरू किए जाने की वजह से यात्रियों की परेशानियां भी कम हो रही हैं। कुछ रूटों पर छह से 10 जून के अंदर बस सेवा बहाल की जा सकती है। रोडवेज की तरफ से हल्द्वानी की बस शुरू होने पर हरिद्वार के लिए जाने वाले यात्रियाें की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं, शामली के लिए नई बस सेवा शुरू होने के बाद अब जिले यात्री सीधा यूपी में पहुंच सकेंगे। इस समय कैथल डिपो में बसों की संख्या बढकऱ 196 पर पहुंच चुकी है। अभी टाटा की बीएस छह तकनीक की 20 नई बसें और डिपो में शामिल होनी है। वहीं इस संबंध में नया बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने कहा कि कैथल डिपो में बसों का बेड़ा लगातार बढ़ रहा है। यात्रियों की मांग के अनुसार सभी रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। छह जून के बाद कोटद्वार, शामली व हल्द्वानी के लिए नई बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed