{"_id":"64f245d65e7c3b540a063064","slug":"direct-bus-service-started-for-haldwani-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4012-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू
Sat, 02 Sep 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल डिपो ने हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इसके बाद अब उत्तराखंड की सैर करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। इस रूट पर बस के संचालन के लिए अधिकारियों की तरफ से गत जून महीने में परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन इसकी अनुमति पिछले महीने ही मिली थी।
रक्षाबंधन पर्व बीतने के बाद अब शुक्रवार से इस रूट पर बस का संचालन शुरू किया गया है। गौरतलब है कि रोडवेज में कैथल डिपो के बेड़े में लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। बसों की यह संख्या बढऩे के बाद यात्रियों की परेशानियां भी कम हो रही हैं। इस समय कैथल डिपो में बसों की संख्या बढकऱ 180 पर पहुंच चुकी है। यह बस कैथल से हल्द्वानी वाया पिहोवा, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, काशीपुर व रामनगर से होकर हल्द्वानी पहुंचेगी। जो कैथल से सुबह 7:40 बजे व शाम को हरिद्वार से पांच बजे कैथल के लिए रवाना होगा। रोडवेज की तरफ से हल्द्वानी की बस शुरू होने पर हरिद्वार के लिए बस की संख्या बढ़ जाएगी।
नया बस अड्डा प्रभारी रोहताश जांगड़ा ने बताया कि सभी रूटों पर बसें बढ़ाई जा रही हैं। अब शुक्रवार से कैथल डिपो ने हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इस रूट पर बस चलाने की भी यात्रियों की काफी पुरानी मांग थी।