फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Difficult to live with humidity, waiting for rain

Kaithal News: उमस से जीना मुहाल, बारिश का इंतजार

Tue, 16 Jul 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Difficult to live with humidity, waiting for rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग हलकान हो गए हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। दूसरी ओर जोरदार बारिश का लोग इंतजार कर रहे हैं पर वह लगातार दगा दे रही है।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों का दोपहर के समय घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। मानसून की शुरुआत तो हुई, लेकिन अभी तक उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने से खेतों में धान की रोपाई कार्य भी तेज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को भी लोगों ने भीषण गर्मी से बचने के लिए छाता व चश्मे का सहारा लिया। मानसून में अभी भी बारिश का बेसब्री का इंतजार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक दे रहे सलाह ः लगातार बढ़ रही उसम भरी गर्मी को लेकर डाॅ. आरडी चावला ने कहा कि तापमान अधिक होने पर धूप में लंबे समय तक रहने से बचें। गर्मी में निकलते समय आप आसानी से छतरी का उपयोग कर सकते हैं।गर्मियों में पानी की जरूरत सर्दियों के मुकाबले 500 मिली मीटर ज्यादा होती है। गर्मी में उमस के चलते शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों व बुजुर्गाें का खास ध्यान रखें। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी उमस भरी गर्मी अगले दो से तीन तक और सताएगी। इसके बाद शुक्रवार से लेकर रविवार तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed