फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   diarrhea increasing with heat

गर्मी के साथ बढ़ रहा डायरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
diarrhea increasing with heat
16-कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Kaithal
कैथल। गर्मी के साथ-साथ जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम में बदलाव और खानपान में ध्यान न देने की वजह से ऐसा हो रहा है। बच्चों और बुजुर्ग में सबसे अधिक परेशानी देखने को मिल रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 30 बच्चे और बुजुर्ग व्यक्ति डायरिया की जांच और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, डायरिया मुख्य रूप से मक्खियों, खराब पानी का सेवन करने, बासी भोजन ग्रहण करने से फैलता है। खानपान में असावधानी बरतने पर डायरिया अथवा पेट से संबंधित अन्य बीमारी हो सकती है। गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी के कारण पसीने से लगातार जरूरी तत्व शरीर से निकलते रहते हैं। इससे बच्चे कमजोर हो जाते हैं। इससे उनमें कई अन्य प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। ज्यों-ज्यों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, उसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान इस समय 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आगामी दिनों में और ज्यादा तापमान होने का अनुमान है। अप्रैल माह के अंत तक अस्पताल में डायरिया और गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी कम रही है। डायरिया से पीड़ित एकाध बच्चा ही अस्पताल में पहुंचा है, लेकिन मई माह के प्रथम सप्ताह में ही मरीजों की संख्या बढ़ गई है और आगामी दिनों में संख्या और ज्यादा बढऩे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रेनू चावला ने कहा कि डायरिया और गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में सभी प्रबंध पुख्ता हैं। सबसे पहले लोगों को चाहिए कि वे बच्चों और बुजुर्गों को धूप में न निकलने दें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें और कटे हुए व बासी फलों-सब्जियों का सेवन न करें। जितना संभव हो सके ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ पीकर बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। अगर किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच व इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed