{"_id":"6636acf25b68e65ef30661e4","slug":"dhanda-made-many-allegations-against-bjp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-382611-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाजपा पर ढांडा ने लगाए कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाजपा पर ढांडा ने लगाए कई आरोप
Sun, 05 May 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को फरियाबाद गांव में जनसभा की। इस मौके पर ढांडा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने युवाओं को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। ढांडा ने कहा कि किसान को एमएसपी चाहिए, युवाओं को रोजगार चाहिए और यदि हमारा कोई बच्चा विदेश में फंस गया तो उसको निकालने के लिए सरकार के नेताओं के पास जाना पड़ता है। महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा नहीं हो पा रही तो नेताओं के पास जाना पड़ता है। जब सरपंचों को भी अपने अधिकार के लिए चंडीगढ़ नेताओं के दरवाजे तक जाना पड़ा था। कहा कि हरियाणा में दो लाख सरकारी नौकरी खाली हैं यहां पर नौकरी देने की बजाए यहां के युवाओं को इजरायल भेजा। संवाद