फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees will flock to Shivalaya today for water abhishek, decorate Mahakal

Kaithal News: आज शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु, सजाए महाकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees will flock to Shivalaya today for water abhishek, decorate Mahakal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सावन माह के दूसरे सोमवार को आज शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। लोग शिव मंदिरों में पहुंचकर दूध, दही, शहद, गंगाजल, और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। सावन के सोमवार में शिवपुराण का पाठ, रुद्राभिषेक, और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं और दिनभर फलाहार करते हैं।
इसी कड़ी में शहर के ऐतिहासिक श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। ऐसे में मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में स्थापित भोले बाबा को महाकाल के रूप में सजाया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित मुनिंद्र मिश्रा ने बताया कि सावन माह के अवसर पर मंदिर में भोले बाबा का प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनता है। बुधवार को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाना है। अब मंदिरों में भोले के भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। ढांड रोड स्थित कुरुक्षेत्र मार्ग पर कई सामाजिक संगठनों ने भंडारे शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने वाले कांवड़ियों का आवागमन पांच दिन पहले ही शुरू हो गया था। ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित प्रेम शंकर शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में कांवड़ियाें के लिए भंडारा शुरू कर दिया गया है।
यह शिवरात्रि तक पूरा दिन और पूरी रात चलेगी। कांवडिये लगातार शिविरों में पहुंच रहे हैं और विश्राम करने के बाद अपने गंतव्य की ओर से पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed