फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees made wishes by offering sheets

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने चादर चढ़ाकर मांगी मन्नतें

Fri, 29 Mar 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees made wishes by offering sheets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर पार्क स्थित बाबा शाह कमाल लाल दयाल कादरी की दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स मेले की शुरूआत हुई। यह उर्स मेला 30 मार्च शाम तक जारी रहेगा। उर्स मेले के पहले दिन वर्षों पुरानी चली आ रही परंपरा को निभाते हुए शीतलपुरी डेरे से आई पहली चादर बाबा निरंजन पुरी ने दरगाह पर चढ़ाई। वहीं, हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा शाह कमाल लाल दयाल कादरी की दरगाह पर माथा टेका व मन्नतें मांगी।

बाबा निरंजन पुरी ने कहा कि वर्षो से दशहरे पर बाबा शाह कमाल लाल दयाल कादरी की दरगाह से पगड़ी बाबा शीतलपुरी की समाधि पर चढ़ाई जाती है। करीब 500 सालों से यह परंपरा चली आ रही है, ताकि समाज में एकता व भाईचारा बना रहे। इस रस्म के दौरान गद्दी नशीन बाबा रजनीश शाह सहित शहर के तमाम लोग भी मौजूद रहे। दोपहर के समय पार्क के प्रांगण में विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उर्स मेले में लगभग 300 सेवादार सेवा दे रहें है।
विज्ञापन


बाबा शाह कमाल की दरगाह को कईं हजार रंगीन लाइटों व दिल्ली से मंगवाए गए विभिन्न रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। पहले दिन रात के समय विभिन्न कव्वालों ने बाबा की शान में कव्वालियां प्रस्तुत की, जो देर रात तक जारी रही। इस अवसर पर अशोक ठुकराल, सुरेश अरोड़ा,नवीन, बद्री, ललित, लाडी, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed