फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees enthusiastically took out Prabhat Pheri in Rajound.

Kaithal News: राजौंद में श्रद्धालुओं ने उत्साह से निकाली प्रभात फेरी

Tue, 12 Nov 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees enthusiastically took out Prabhat Pheri in Rajound.
राजौंद। राजौंद के विभिन्न वार्डों में कार्तिक मास के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की ओर से निकाली जा रही प्रभात फेरी सोमवार को राजौंद के वार्ड नंबर 11 मुख्य बाजार में पहुंची।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि बीते कई दिनों से कार्तिक मास की प्रभात फेरी निकाली जा रही हैं। बताया कि सोमवार को सुबह प्रभात फेरी केशव माधव गोशाला से विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इसमें भारी संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालु ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। जहां भक्तों ने जय श्री कृष्णा व जय श्री राधे के जयकारे लगाते हुए भजनों का गुणगान करते हुए प्रभात फेरी को प्रारंभ किया। सोमवार को सबसे पहले प्रभात तेरी राजौंद के मुख्य बाजार में पहुंची, जहां भक्तों ने बड़ी धूमधाम के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। वहीं, भक्तों ने प्रभात फेरी में सजाए गए श्रीराम को आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रभात फेरी नरेंद्र कुमार के आवास पर पहुंची, वहां उपस्थित भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ मोहन श्रीराम की पालकी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के कई स्थानों पर प्रभात फेरी की प्रतिदिन निकल जा रही हैं। जहां, श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। राजौंद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी के दौरान भगत जन मंत्रमुग्ध होकर झूमते हुए दिखाई देते हैं। यह प्रभात 15 तक जारी रहेगी। 16 नवंबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed