{"_id":"6599a1b1100a2f3f6b0fd484","slug":"devotees-dance-to-shiva-hymns-in-maharudrabhishek-kaithal-news-c-18-1-knl1004-300132-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महारुद्राभिषेक में शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महारुद्राभिषेक में शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से गत सायंकाल पावन महारुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ ब्रह्मचारी प्रनिल सोलंकी ने दीप प्रज्वलन संग गणेश वंदना व गुरु पूजा के साथ किया। कार्यक्रम में शिव भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
आचार्या सोनिया मिगलानी एवं कृष्ण मिगलानी ने बताया कि माइलस्टोन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में ब्रह्मचारी प्रनिल सोलंकी एवं पंडित चंद्रकांत पांडेय के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष शिव पूजा महारुद्राभिषेक में भाग लेते हुए साधकों ने सर्वजन के लिए मंगलकामना की। ब्रह्मचारी प्रनील सोलंकी के भजनों पर लोग खूब झूमें और नए साल में भोले बाबा के भजन सुने।
अंत में प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। कृष्ण मिगलानी ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को मानवीय सेवा करते हुए लगभग 40 वर्ष पूरे हो गाए हैं। इस कार्यक्रम की सफलता तय करने में साधकों ने सराहनीय योगदान प्रदान किया। संवाद