फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees dance in Tulsi-Shaligram marriage

Kaithal News: तुलसी-शालिग्राम विवाह में झूमे भक्त

Thu, 14 Nov 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance in Tulsi-Shaligram marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्री सनातन धर्म मंदिर में तुलसी- शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में माता तुलसी को सजाया गया और मंडप सजा कर यह विवाह महोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर मंदिर के महंत महेश शर्मा ने बताया कि देव उठनी एकादशी के दिन ही तुलसी शालिग्राम का विवाह महोत्सव मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस दिन देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम भगवान और माता तुलसी का विवाह रचाया जाता है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तुलसी विवाह के लिए एक सुन्दर मंडप तैयार किया गया और मंडप को फूलों से सजाया गया। माता तुलसी के पौधे को सजाया गया और लाल रंग की चुनरी ओढाई गई। उन्होंने बताया कि तुलसी को वरदान प्राप्त है कि जिस घर में तुलसी रहेंगी, वहां यम के दूत भी असमय नहीं जा सकते। मृत्यु के समय जिसके प्राण मंजरी रहित तुलसी और गंगा जल मुख में रखकर निकल जाते हैं, वह पापों से मुक्त होकर वैकुंठ धाम को प्राप्त होता है। जो मनुष्य तुलसी व आंवलों की छाया में अपने पितरों का श्राद्ध करता है, उसके पितर मोक्ष को प्राप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु अब देव उठनी एकादशी के दिन योगनिद्रा से जाग गए हैं। इसके साथ ही शादियों का सीजन भी आरंभ हो गया है। सभी मंगल कार्य भी अब होंगे। इस अवसर पर विनेश मेहता, तजिंद्र मिड्ढा, वीना मेहता, नवीता, रानी, वीना तनेजा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed