{"_id":"606f76298ebc3e8ca8363325","slug":"dever-murdered-bhabhi-kaithal-news-knl666412139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या के बाद देवर से शादी को किया था इंकार, इसलिए की भाभी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या के बाद देवर से शादी को किया था इंकार, इसलिए की भाभी की हत्या
विज्ञापन
गांव बड़ सीकरी में 9 जनवरी को तालाब में सीमेंट के पिलर से बंधे मिले महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की पहचान कसान निवासी महिमा के रूप में हुई। जिसकी हत्या उसके देवरों ने उसके पति की हत्या के बाद देवर के साथ करेपा (शादी) न करने व चरित्र पर शक करने की रंजिश में की थी और पड़ोस के युवक की मदद से शव को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतका के दो देवरों सहित पड़ोसी युवक को गिरफ्तार करके हत्या के बाद चुराए गए महिला के गहनों की बरामदगी के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने एसपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि 9 जनवरी को गांव बड़ सीकरी के तालाब में महिला का शव सीमेंट के पिलर से बंधा हुआ मिला था। जिसमें अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। इस मामले में की जांच के लिए महिला के कपड़ों आदि से उसकी शिनाख्त की गई। यह शव 30 साल की महिमा का था। जो गांव कसान की रहने वाली थी और पंजाब के संगरूर जिले के गांव ग्लाडी निवासी बसाऊ राम की पुत्री थी। 13 जनवरी को उसके पिता ने राजौंद थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। महिमा 9 जनवरी को सुबह आठ बजे घर से लापता हुई थी।
थाना प्रबंधक राजौंद एसआई चंद्रभान व पुलिस चौकी किठाना प्रभारी सहायक उप निरिक्षक मुकेश कुमार की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय देवर कंवरभान उर्फ कौल व 30 वर्षीय देवर विक्रम उर्फ विक्की व उनके पड़ोस के युवक 22 वर्षीय साथी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि महिमा के पति जयभगवान की मौत के बाद कंवरभान ऊर्फ कौल अपनी भाभी महिमा से शादी करना चाहता था। लेकिन महिमा ने मना कर दिया। जिस कारण वह रंजिश रखता था। उसने अपने भाई विक्रम व पड़ोस के युवक रिंकू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव को बड़ सीकरी के तालाब में फेंक दिया। हत्या के बाद तीनों ने महिमा के गहने बांट लिए। जिनकी बरामदगी के लिए तीनों का दो दिन का रिमांड हासिल किया है।