फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development work will be done in Ward-20 with one crore rupees

Kaithal News: वार्ड-20 में एक करोड़ से होंगे विकास कार्य

Thu, 12 Dec 2024 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Ward-20 with one crore rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद की ओर से वार्ड नंबर-20 और इसके अधीन आने वाले शक्ति नगर में करीब एक करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कामों के तहत गलियों से लेकर नालियों तक का निर्माण कार्य होगा। बुधवार को कैथल नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ वार्ड के पार्षद रिंकू सैनी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि इस वार्ड में काफी लंबे समय से गलियों और नालियों के निर्माण की मांग लोगों की ओर से की जा रही थी। पहले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव आने के बाद विकास कार्यों की शुरूआत नहीं हो पाई थी। अब नगर परिषद की ओर से वार्ड 20 और इसमें आने वाले शक्ति नगर कार्य शुरू करवाए गए हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद ने लोगों की मांग पर जनस्वास्थ्य विभाग के माध्यम से यहां पर पानी के बोर की भी व्यवस्था करवाई गई है। इसके बाद यहां पीने के पानी की किल्लत भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि उनका उद्देश्य है पूरे शहर में एक समान विकास कार्य नगर परिषद के माध्यम से हो। प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता से तीसरी बाद विश्वास जताया है तो नगर परिषद का अध्यक्ष होने के नाते वह भी जनता के विश्वास पर खरा उतरना चाहती हैं। इस मौके पर पार्षद रिंकू सैनी, राज सैनी, प्रवेश शर्मा, सोहन, सुरेंद्र जांगड़ा, सतनाम यादव, राकेश रंगा, विक्की, मनजीत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

n
वार्ड नंबर-20 में ओशो पुरम कॉलोनी में गलियों व नालियों का निर्माण 28 लाख 860 रुपये से निर्माण होगा।

n
वार्ड नंबर-20 में ओशो पुरम विस्तार कॉलोनी में 84 लाख 260 रुपये से गलियों का निर्माण किया जाना है।

n
वार्ड नंबर-20 में राधा स्वामी कॉलोनी में गलियों का निर्माण एक लाख 41 हजार रुपये में किया जाएगा।

n
वार्ड नंबर-20 में नई बनी जीवन राइस मिल कॉलोनी में एक लाख 91 हजार रुपये से गलियों व नालियों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed