फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development work will be done in legal colonies with 45 crores, 30 thousand people will get benefit

Kaithal News: वैध कॉलोनियों में 45 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य, 30 हजार को मिलेगा फायदा

Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in legal colonies with 45 crores, 30 thousand people will get benefit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग ने अमरुत 2.0 के तहत अब वैध हुईं कॉलोनियों में विकास कार्य कराने के लिए 45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा है। अनुमति मिलते ही इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इससे शहर की 12 से अधिक बाहरी कॉलोनियों के 30 हजार लोगों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे इन लोगों को परेशानियां हो रहीं हैं। अनुमति मिलने के बाद नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। शहर में करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में यह लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन


दो साल पहले ही सरकार की ओर से 20 कॉलोनियों को वैध किया गया था। अमृत योजना के तहत सीवरेज और पेयजल की लाइनें बिछाने का कार्य पहले नगर परिषद के पास था। नगर परिषद की ओर से शहर में नई लाइनें बिछाई गईं। अब पिछले वर्ष से फिर यह कार्य जनस्वास्थ्य विभाग के पास आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य ः भारत सरकार ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत 2.0) शुरू किया है, जिसका उद्देश्य पानी की आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन, पार्क जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि सभी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके, विशेष रूप से गरीबों और वंचितों के लिए।


अमृत प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में होने वाले सभी कार्य विभाग की ओर से किए जाएंगे। इस कार्य को शुरू करने की स्वीकृति कुछ समय पहले ही मिली है। इसके तहत ही अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए करीब 45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। - प्रशांत कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed