{"_id":"690fad163d89c7f6e50f223b","slug":"development-work-will-be-done-in-10-wards-of-twin-city-with-rs-686-crore-kaithal-news-c-246-1-sknl1022-146500-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्विनसिटी के 10 वार्डों में 6.86 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्विनसिटी के 10 वार्डों में 6.86 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
Sun, 09 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
यमनुानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र के दस वार्डाें में 6.86 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम अफसरों ने कामों व उनके बजट की मंजूरी मिलने पर ई निविदाएं लगा दी हैं। इनमें वार्डों के गलियों-नालियों व ड्रेन के निर्माण सहित पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य शामिल हैं।
नगर निगम की ओर से लगाई निविदा के मुताबिक वार्ड-18 के गांव भूत माजरा में 10.88 लाख रुपये से जल निकासी के पाइप बिछाने सहित गलियों का निर्माण होगा। यही काम वार्ड-16 में 13.38 लाख रुपये, वार्ड-9 में 75.76 लाख रुपये, वार्ड-9 में 61.46 लाख रुपये, वार्ड-11 में 28.34 लाख रुपये से न्यू अप्रूव्ड हनुमान कॉलोनी में, वार्ड-11 में 36.44 लाख रुपये से गधौली में, वार्ड-11 में 8.74 लाख रुपये से हनुमान कॉलोनी में होंगे। वार्ड-21 में 9.33 लाख रुपये से भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र की मरम्मत होगी। वार्ड-15 के हरिनगर में 15.51 लाख रुपये से गुलशन स्वीट्स की दुकान से गंदे नाले तक गली-नाली का निर्माण होगा।
वार्ड-8 में 54.44 लाख रुपये से यमुनानगर बस स्टैंड से माया राम फ्रूट की दुकान तक आरसीसी बॉक्स टाइप नाला का निर्माण व सड़क चौड़ीकरण व नगर सुधार भवन के पीछे आरसीसी बॉक्स टाइप नाला का निर्माण होगा। वार्ड-4 में 40.19 लाख रुपये से बूड़िया में स्थित वृद्ध आश्रम के हाल, चारदीवारी व शौचालय का निर्माण होगा। वार्ड-11 में 15.04 लाख रुपये से वाल्मीकि धर्मशाला में कमरा, सार्वजनिक शौचालय, चारदीवारी का निर्माण एवं नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन
वार्ड-16 में 18.94 लाख रुपये से चांदपुर में मोहम्मद सलीम के घर से अलीम के घर, खेड़ा मंदिर से इसरार के घर व इफजाल के घर से रोबिन के घर तक आरसीसी गली का निर्माण व स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी। वार्ड-16 के लक्ष्मी गार्डन में 40.69 लाख रुपये से गलियों का निर्माण व पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वार्ड-22 में 8.33 लाख रुपये से अर्जुन पार्क का जीर्णोद्धार व विकास होगा। वार्ड-16 के हरबंसपुरा में 35.22 लाख रुपये से नीलकंठ डेयरी से कांबोज किरयाना स्टोर आरसीसी सड़क व नाले का निर्माण होगा। वार्ड-16 में 18.26 लाख रुपये से गांधीनगर में गलियों-नालियों का निर्माण होगा।
वार्ड-16 में 16.15 लाख रुपये से चांदपुर में एक गली का निर्माण व विभिन्न गलियों में पाइप बिछाने का काम होगा। वार्ड-9 में 81.67 लाख रुपये से रामपुरा कॉलोनी में पंकज टायर की दुकान से सरकारी स्कूल से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक आरसीसी सड़क का चौड़ीकरण व निर्माण होगा और पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
वार्ड-8 में 82.88 लाख रुपये से छोटी लाइन पर पिज्जा हट की दुकान से हरनाल ट्रेडर्स की दुकान हुड्डा मोड तक पक्की सड़क का सुदृढ़ीकरण, सड़क का चौड़ीकरण व नालियों का निर्माण होगा। वार्ड-2 की गोमती गली स्थित पार्क का रुपये 7.63 लाख से विकास व नवीनीकरण होगा। वार्ड-18 के अपना मंच पार्क में 7.21 लाख की लागत से कमरे का नवीनीकरण होगा। संवाद