फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Details of list of 50 identified villages taken

Kaithal News: चिह्नित 50 गांवों की सूची का लिया ब्योरा

Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Details of list of 50 identified villages taken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुपोषण मुक्त गांव अभियान के तहत एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। एडीसी ने अभियान के तहत चिह्नित किए जाने वाले अगले 50 गांवों की सूची का ब्योरा लिया और गांवों से संबंधित सभी सुपरवाइजरों को आदेश दिए गए कि अगली बैठक में संबंधित सुपरवाइजर अपने रिकॉर्ड के साथ बैठक में आएं।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल बनाकर कुपोषण मुक्त गांव अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान चयनित किए गए 10 गांव के डॉक्यूमेंट्री का रिव्यू किया।
विज्ञापन


एडीसी ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कुपोषण मुक्त गांव अभियान के लिए जो भी शहरी क्षेत्र चयनित किया गया है, उस क्षेत्र के जन प्रतिनिधि को निर्देश दें कि अभियान के अंतर्गत जो भी गतिविधियां शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग से करवाई जा रही हैं, उनके साथ तालमेल स्थापित कर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में जो भी गतिविधियां करवाई जाती हैं, उनमें वहां के स्थानीय महिला पार्षद की भागीदारी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूंडरी के स्कूलों में की जाने वाली गतिविधियों का ब्योरा लिया। साथ ही निर्देश दिए गए कि कैथल शहर में चयनित वार्ड में स्थित स्कूलों में भी कुपोषण मुक्त अभियान से संबंधित गतिविधियां करवाई जाएं।

एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कुपोषण मुक्त हुए गांवों के बारे में जानकारी हासिल की और इन गांवों का निरीक्षण कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि जो बच्चे अभी भी कुपोषण मुक्त नहीं हुए हैं, उन्हें चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जाए। एडीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चयनित कुपोषण मुक्त गांव अभियान के सभी सरपंचों को निर्देश जारी करें कि वे ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों में कुपोषण मुक्त अभियान से संबंधित जो भी गतिविधियां करवाई जाती हैं, उनमें भाग लेना सुनिश्चित करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि चयनित 10 गांव की डाक्यूमेंट्री अगली बैठक में प्रस्तुत करें और जो बच्चे कुपोषण मुक्त हो गए हैं, उसका डाटा स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को इस अभियान के क्रियान्वयन में कोई परेशानी है तो वे अवगत करवाएं।


बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि म्हारा पोषण म्हारी पंचायत कार्यक्रम में ग्रामीण सरपंचों की भागीदारी अच्छी रही है। बैठक में एडीसी ने गुहला के थेह बनेहड़ा, हेमू माजरा, पूंडरी के गांव डुलियाणी, फरल, पबनावा व पूंडरी नगर परिषद, राजौंद के जाखौली, कैथल ग्रामीण के ग्योंग, गुहणा व बरटा में करवाई जा रही गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed