फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Despite limited resources, Khushi excelled in handball.

Kaithal News: 35 लाख से बनेंगी तीन गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Despite limited resources, Khushi excelled in handball.
वार्ड 17 में शिलान्यास करती नप चेयरपर्सन सुरभि गर्ग व अन्य ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शहर के प्रमुख उद्योग मार्ग पर 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित औद्योगिक क्षेत्र की तीन मुख्य गलियों का शिलान्यास किया। ये गलियां लंबे समय से क्षतिग्रस्त थीं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस अवसर पर सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद ने शहर में टूटी पड़ी सड़कों और गलियों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे गेट से भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, मॉडल टाउन (जींद रोड), सेक्टर 19 व 20 की सड़कों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन सभी सड़कों के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं और शीघ्र ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रावास रोड की सड़क करीब 2.5 करोड़ रुपये, जबकि मॉडल टाउन की सड़क लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इसके अलावा पंथ नगर और शुगर मिल कॉलोनी की सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के किसी भी वार्ड में गलियां कच्ची नहीं रहने दी जाएंगी और पूरे शहर में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 7 से विजय गर्ग, वार्ड नंबर 14 से दीपक शर्मा, वार्ड नंबर 17 से पार्षद प्रवेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबूतर चौक से सब्जी मंडी तक बनेगी नई सड़क ः नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि कबूतर चौक से नई सब्जी मंडी तक 60 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी, जिसका शिलान्यास आज किया जाएगा। इस मार्ग पर नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे पहले जींद रोड पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जिससे रात के समय सड़क का स्वरूप और अधिक आकर्षक हो गया है।


सिटी स्क्वॉयर के शेष 19 करोड़ के कार्य के लिए लगेगा टेंडर : अध्यक्ष

नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि उनके कार्यकाल से पहले भ्रष्टाचार के कारण सिटी स्क्वॉयर परियोजना का कार्य रुका हुआ था, जिसे दोबारा शुरू करवाया गया। अब तक करीब 33 करोड़ रुपये का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 19 करोड़ रुपये की राशि के लिए निकाय विभाग से टेंडर लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिटी स्क्वॉयर के निर्माण से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और यह परियोजना शहर के प्रमुख विकास कार्यों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed