{"_id":"64fa2d6e426b38ab27065636","slug":"desire-to-go-abroad-is-becoming-expensive-many-youth-are-losing-capital-and-life-kaithal-news-c-18-1-knl1004-214195-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश जाने की चाहत पड़ रही महंगी, तमाम युवा गंवा रहे पूंजी-जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश जाने की चाहत पड़ रही महंगी, तमाम युवा गंवा रहे पूंजी-जान
Fri, 08 Sep 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल/गुरमीत सीड़ा कैथल/गुहला-चीका। युवाओं में विदेश जाने का ऐसा क्रेज बढ़ रहा कि वे अपनी पारिवारिक संपत्तियां तो गंवा ही रहे हैं साथ ही अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे है। युवा पीढ़ी की इस जिद का खामियाजा पीछे छूट गए बुजुर्ग मां-बाप व परिवार को दूसरे सदस्यों को भुगतना पड़ता है।
डॉलर कमाने की चाहत में तमाम युवा अपनी जान को भी खतरे में डालकर विदेशों का रुख कर रहे हैं। उन्हें विदेशों में भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले जिले में लगातार बढ़े हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा, जब इस संबंध में जिले के किसी न किसी पुलिस थाने में कोई केस न दर्ज होता हो। औसतन हर महीने 15 से लेकर 20 मामले ऐसे सामने आ रहे हैं और ठग युवाओं के परिवारों को प्रतिमाह करोड़ों रुपये की चपत लगा रहे हैं।
ठगी तो ठगी, रुपये लेने के बाद युवाओं को तय किए गए देशों की बजाय अन्य छोटे देशों में भेजा जा रहा है। वहां जाने के बाद उन्हें यातनाएं देकर प्रताड़ित किया जाता है। युवाओं को बंधक बनाकर परिजनों से और रुपये देने की मांग की जाती है। अगर किसी तरह युवा वहां से निकल कर घर वापस आ जाते हैं और यहां आकर अपने रुपये वापस मांगते हैं तो उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
केस-1
30 अगस्त को न्यू प्यौदा रोड कैथल निवासी सुरेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि सुभाष नगर निवासी पवन कुमार उर्फ बंटी ने उसे इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसको इंग्लैंड की बजाय पहले थाइलैंड भेजा व उसके बाद गैर कानूनी तरीके से जंगलों के कठिन रास्ते से मलेशिया भेज दिया। वहां पर उसके कागज चेक किए तो जाली मिले, जिस कारण उसे करीब 20 दिन जेल में थाइलैंड में रहना पड़ा। वहां से बड़ी मुश्किल से वह घर वापस आया। यहां आकर रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
केस-2
दो सितंबर को गांव जसवंती निवासी जितेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि पंथ नगर कैथल निवासी सुबे सिंह, उसकी पत्नी पत्नी सरोज व माता बीरमती ने उसे कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने उसे दिल्ली से नेपाल भेज दिया। वहां पर उसको नेपाल में सुबे सिंह ने बंदी बना लिया और कहा कि उसका वीजा ऑस्ट्रेलिया का लगा है। कनाडा जाने के और पैसे मांगे गए। वह बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर अपने घर पहुंचा। जब यहां आकर आरोपियों से पैसे मांगे तो उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सरोज ने केस दर्ज करवाने व मरवा देने की धमकी दी।
केस-3
27 अगस्त को गांव माघो माजरी निवासी सुरेंद्र कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी कि गांव धरौदी जिला जींद निवासी हरदीप सिंह और गांव झील जिला जींद निवासी सोनू ने उसे व उसकी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। आठ महीने का समय बीत गया। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह कहा कि क्योड़क के पास होटल में जाकर अपने रुपये ले जाए। वह वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे रुपये मांगने पर जान की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर उसने रुपये मांगने की कोशिश की तो वह दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवा देगा। इसके लिए उसने दो लड़कियां भी तैयार कर रखी हैं।
केस-4
23 अगस्त को गांव जडौला निवासी जमीला ने ढांड थाना में शिकायत दी कि उसका पड़ौसी गुरमीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। काम के 30 लाख रुपये मांगे। अलग समय में 13 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसके लड़के को दुबई भेज दिया। वहा आरोपी के आदमियों ने लड़के के साथ मारपीट की। आरोपी रुपये की मांग करने लगे। रकम लेने के बाद भी लड़के को अमेरिका न भेजकर सीरिया, बेलारूस तो कभी अन्य छोटे देशों में डोंकरों के माध्यम से घूमाता रहा व मारपीट करवाता रहा। वहां लड़के को जान से मारने की कोशिश की गई। अंकुश मुश्किल से भारत वापस स्वयं के खर्चे पर आया।
अमेरिका-पुर्तगाल गए गुहला के दो युवकों का नहीं मिल रहा सुराग
ऐसा ही एक मामला गुहला हलके के गांव उरलाना के हर्षदीप का है। 24 वर्षीय हर्षदीप सिंह मार्च माह में अमेरिका जाने के लिए घर से निकला था। हर्षदीप को डोंकी द्वारा अमेरिका भेजने के लिए पेहवा के एजेंट जरनैल सिंह के साथ 30 लाख रुपये में बात तय हुई थी और परिजनों ने 27 लाख रुपये एजेंट को पहले ही दे दिए थे।
हर्ष दीप के पिता लखविंद्र सिंह ने बताया कि घर से जाने के बाद उनकी बेटे हर्षदीप के साथ 22 मार्च को आखिरी बार बात हुई थी। उस समय वह बेलारूस में था, लेकिन उसके बाद हर्षदीप कहा है और किस हाल में हैं उन्हें कोई खबर नहीं है।
अब लखविंद्र सिंह बेटे की तलाश में दर दर की ठोकरें खा रहा है। कई मंत्रियों के पास गुहार लगाने के बाद आखिर कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिहोवा के एजेंट जरनैल सिंह व लुधियाना के एक एजेंट राजकुमार को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन हर्षदीप सिंह कहां और किस हाल में है, कोई जानकारी नहीं मिली।
लखविंद्र सिंह का कहना है कि एजेंट जरनैल सिंह ने विदेशी डोंकरों को पैसा नहीं पहुंचाया जिस कारण हो सकता है कि विदेशी एजेंटोंं ने हर्षदीप सिंह की हत्या न कर दी हो। इसी प्रकार से चीका के वार्ड नंबर 15 का निवासी कुलविंद्र सिंह भी साल 2022 में विदेश जाने के लिए घर से निकला था लेकिन वह ना तो अपने गंतव्य पर पहुंचा और ना ही आज तक घर लौटा है।
कुलविंद्र सिंह की पत्नी गगनदीप कौर ने बताया कि पति से साथ 21 नवंबर 2022 को आखिरी बार बात हुई थी। तब से सुराग नहीं लग पाया। परिजन कुलविंद्र सिंह की तलाश में पिछले एक साल से भटक रहे हैं। अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व बुजुर्ग पिता को छोड़ गए कुलविंद्र के घर वापस लौटने की आस अब मंद पडऩे लगी है। इसके अलावा भी अकेले गुहला क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आए है जब विदेश जाने की जिद में युवा अपनी पारिवारिक संपत्ति व जीवन दोनों गवां चुके हैं और परिवार के पास बिलखने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।
पिछले तीन महीनों में गुहला, चीका व सीवन थानों में कबूतरबाजी के छह मामले दर्ज किए गए है लेकिन ये सभी मामले दूसरे शहरों के एजेंटों के खिलाफ है। -सुनील कुमार, डीएसपी गुहला।
क्या बरतेें सावधानियां
n
ऑफर देने वाले एजेंट का रजिस्ट्रेशन देखें
n
भारत सरकार की निर्धारित फीस ही दें
n
पेमेंट चेक से करें और रसीद जरूर लें
n
सादे कागज पर दस्तखत करके न दें
n
वीजा लगने के बाद पासपोर्ट, कान्ट्रेक्ट व एजेंट का ब्योरा परिजनों के पास छोड़ें