फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deputy Commissioner saw mock drill, children presented programs

Kaithal News: उपायुक्त ने देखी मॉक ड्रिल, बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम

Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner saw mock drill, children presented programs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खनौदा गांव में वीरवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का शुभारंभ होना है। इससे पूर्व बुधवार को इसकी मॉक ड्रिल हुई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।

इस मौके पर उपायुक्त प्रशांत पंवार ने मुआयना कर जानकारी कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन होगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा एडीसी कार्यालय परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए स्टॉल लगवाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों के लिए कृषि यंत्रों व अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए कृषि विभाग हेल्प डेस्क लगाएगा। मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना के लाभार्थियों को लाभ देने के लिए भी हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। मौके पर ही जरूरतमंदों को योजना का लाभ भी दिया जाएगा। इसके साथ हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि खनौदा गांव में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा शिरकत करेंगी। कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसका अहम पहलू यह है कि इस यात्रा के दौरान जिस भी गांव में प्रचार वाहन पहुंचेगा, उसके साथ-साथ मौके पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर एडीसी सुशील कुमार, सीईओ जिला परिषद अश्वनी मलिक, डीडीपीओ कंवर दमन, डीडीए महावीर, डीआईओ दीपक खुराना, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, कंचन लता, राजबीर सिंह, एलडीएम एसके नंदा व पाला राम मौजूद रहे।

जिले में ये रहेगा रूट प्लान

विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूट प्लान के तहत 30 नवंबर को सुबह गांव खनौदा, दोपहर गांव सांपन खेड़ी में यात्रा पहुंचेगी। एक दिसंबर को सुबह गांव जाखौली दाबदल तथा बाद दोपहर गांव सौंगल में पहुंचेगी। दो दिसंबर को सुबह गांव बरसाना तथा बाद दोपहर गांव हजवाना में यात्रा जाएगी। तीन दिसंबर को सुबह गांव ढुलयाणी तथा बाद दोपहर गांव रसीना में, चार दिसंबर को सुबह सिणंद तथा बाद दोपहर खेड़ी शेरखां, पांच दिसंबर को सुबह गांव कुराड़ तथा दोपहर में गांव ढुंढवा, छह दिसंबर को सुबह संगरौली तथा कौल में यात्रा पहुंचेगी। सात दिसंबर को सुबह में गांव बेगपुर तथा बाद दोपहर खेड़ी रायवाली, आठ दिसंबर को सुबह गांव सोलूमाजरा तथा बाद में गांव टीक, नौ दिसंबर को सुबह गांव पाबला तथा गांव पबनावा में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed