फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dental implant will start soon

Kaithal News: जल्द शुरू होगा डेंटल इम्प्लांट

Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dental implant will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही मरीजों को डेंटल इम्प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग के निदेशक कुलदीप गौरी भी निरीक्षण कर चुके हैं। यह डेंटल इम्प्लांट अस्पताल में स्थापित डेंटल ओपीडी में ही बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि डेंटल इम्प्लांट एक आधुनिक दंत चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें कृत्रिम दांत को जबड़े में स्थापित किया जाता है। यह उन लोगों के लिए एक स्थायी समाधान है जो किसी कारणवश अपने दांत खो चुके होते हैं। इम्प्लांट एक प्रकार का स्क्रू होता है जो टाइटेनियम या अन्य बायोकॉम्पैटिबल मेटल से बना होता है। इसे जबड़े की हड्डी में लगाया जाता है, जहां यह धीरे-धीरे हड्डी के साथ एक हो जाता है। पहले डेंटिस्ट मुंह की जांच और एक्स-रे या सीटी स्कैन करतेहैं और इसके बाद दांतों की संरचना और हड्डी की मजबूती को परखा जाता है।
विज्ञापन


इससे पहले ये इम्प्लांट पंचकूला, बहादुरगढ़ व अंबाला में संचालित किए जा रहे हैं। कैथल के साथ-साथ करनाल और जींद में ये इम्प्लांट बनाए जाएंगे। इसमें दांतों की सर्जरी के अलावा निकले हुए दांतों की जगह पैच लगाकर कैप लगाई जाएगी, जो देखने में दांत की तरह नजर आएंगे। इस इम्प्लांट में दांत फिक्स होने का कार्य पूरी तरह से निशुल्क रहेगा, लेकिन सर्जरी के दौरान आने वाले सामान की राशि मरीजों को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों में इस कार्य के लिए 25 से 30 हजार रुपये खर्च होते हैं, इस सेंटर के खुलने के बाद सरकारी अस्पतालों में आठ से दस हजार रुपये में यह कार्य हो सकेगा। इससे मरीजों को एक तो आर्थिक रूप से फायदा होगा, दूसरा जिले से बाहर दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाॅ. कुलदीप गौरी ने अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी का निरीक्षण कर इम्प्लांट खोलने के बारे में जानकारी दी थी। इस इम्प्लांट के लिए गुहला के उपमंडल अस्पताल के डाॅ. मनप्रीत कौर की नियुक्ति विभाग में हुई है। मार्च महीने के शुरू होने से पहले यह इम्प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।

आईसीयू का चल रहा निर्माण, क्रिटिकल केयर भी बनाया जाएगा-

जिला नागरिक अस्पताल में इस समय आईसीयू का निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होगा। वहीं, इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्रिटिकल केयर भी बनाया जाएगा। यह सभी परियोजनाएं पूरी होने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।


जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही डेंटल इम्प्लांट लगाया जाएगा। डेंटल इम्प्लांट को स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक कुलदीप गौरी ने भी निरीक्षण किया था। उम्मीद है कि मार्च महीने से इस पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। डेंटल इम्प्लांट स्थापित होने के बाद यहां पर दांतों के सभी प्रकार के ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में ही हो पाएंगे। ऐसे में मरीजों को पंचकूला या पटियाला सहित किसी अन्य जिले में नहीं जाना पड़ेगा। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed