{"_id":"66959c952e30a3207601f6d4","slug":"dengue-larvae-found-in-14-places-during-investigation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-431653-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जांच में 14 जगह मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जांच में 14 जगह मिला डेंगू का लार्वा
Tue, 16 Jul 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर में 10 हजार 234 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला। इस पर संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। वहीं, 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट जल्द आएगी। अब तक 1138 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1199 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अभी तक जांच में सामने आया है कि 43 हजार 70 लोगों को बुखार मिला। जिनके ब्लड के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की है। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। संवाद