फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dengue knock, health department confirmed

डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dengue knock, health department confirmed
कैथल। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक सात केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन केसों की पुष्टि की है। डेंगू से अलर्ट रहने के लिए मच्छरों से बचाव रखें और घरों में व्यर्थ पदार्थों में पड़े पानी की जांच कर लें।
विज्ञापन

प्रताप गेट, डोगरा गेट व सीवन गेट सहित गांव बीरबांगड़ा व हरसौला में डेंगू के सात मामले सामने आए हैं। इस कारण इन सभी जगहों पर विभाग ने नमूने लेकर जांच भी शुरू कर दी है। एक मरीज को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है तो शेष होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जयंत आहुजा ने बताया कि जहां-जहां डेंगू के मामले सामने आए हैं, उन सभी जगहों पर एंटी लारवा एक्टिविटी शुरू कर दी गई है। सक्षम युवाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में व्यर्थ की वस्तुओं में एकत्रित पानी को खत्म कर दें। आसपास के एरिया में यदि कहीं पानी को खत्म नहीं किया जा सकता तो उसमें तेल की बूंदें डाल दें। साथ ही विभाग द्वारा भी फॉगिंग के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा जा चुका है। लोगों को चाहिए कि वे डेंगू के खात्मे के लिए घरों में स्वच्छता रखें। फ्रिज आदि में लंबे समय से पड़े पानी को खत्म कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed