फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration was carried out riding on tractors and trolleys

Kaithal News: ट्रैक्टर और ट्रालियों में सवार हो किया प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration was carried out riding on tractors and trolleys
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा लेने के लिए लगभग 30 ट्रैक्टरों के साथ सोमवार को लघु सचिवालय में किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी को गिरदावरी कराने और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के लिए ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान खराब हुई फसलों की स्थिति को देखकर कई बुजुर्ग किसान फफक पड़े। साथी किसानों ने उनका मनोबल बढ़ाया। बाद में सर्वसम्मति से प्राकृतिक आपदा के कारण हुए भारी नुकसान की गिरदावरी करवाते हुए मुआवजा देने की मांग को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजने का फैसला लिया। तय कार्य योजना के तहत किसान अपनी मांगों के समर्थन में ट्रैक्टर और ट्रालियों में सवार होकर ज्ञापन देने के लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसान महाबीर चहल, सुखबीर, धर्मा, राजबीर ढुल, दिनेश, विक्रम ने कहा कि एक तरफ तो सरकार किसानों पर गोली चला रही है, दूसरी तरफ आसमान से ओले बरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ किसानों की मार है। वह प्रशासन व सरकार से मांग करते हैं कि मौके पर किसान के खेत में जाकर उसकी गिरदावरी करे और किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दे। जगमेहर और रामदिया ने कहा कि फसल कटाई के एन वक्त पर प्रकृति की मार पड़ी हैं। इसलिए सरकार गिरदावरी करवाकर किसानों के नुकसान की भरपाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed