फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration on demands, memorandum submitted to SDM

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on demands, memorandum submitted to SDM
आंगनबाड़ी एवं हेल्पर यूनियन वर्करों ने लघु सचिवालय में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार को सौंपा। प्रदेश महासचिव जयभगवान एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स एडं हेल्पर्स यूनियन की जिला सचिव नीतू ने कहा कि आईसीडीएस के निजीकरण के किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार पोषण ट्रेकर एप या प्री स्कूल शिक्षा के नाम पर योजना को बर्बाद करने कदम वापस लें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में करोड़ों लोगों के रोजगार छूट गए हैं। जिससे देश में बच्चों के कुपोषण की समस्या ज्यादा पैमाने पर बढ़ी है। ऐसे में आईसीडीएस परियोजना को मजबूत किया जाने की बजाय केंद्र सरकार इसे तबाह करने की तैयारी कर रही है। यह प्री स्कूल शिक्षा के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर हमला है। उन्होंने कहा कि सरकार पोषण ट्रेकर एप के नाम पर वर्कर्स के साथ धक्का किया जा रहा है, जबकि सरकार ने मोबाइल अभी दिया नहीं है। हरियाणा सरकार ने अभी तक भी केंद्र द्वारा सितंबर 2018 में की गई बढ़ोतरी को लागू नहीं किया है। यूनियन वर्कर्स अंजू मटौर, जमीला, अनीता बलबेड़ा, राजबाला, शीला, सीटू जिला प्रधान नरेश, सचिव सत्यवान, जय प्रकाश शास्त्री, किसान नेता महेंद्र सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, खेत मजदूर यूनियन नेता प्रेम चंद ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। यूनियन ने तय किया कि 9 अगस्त को जिला पर होने वाली मजदूर किसान लामबंदी में भारी संख्या में शामिल होंगे।15 जुलाई के सर्व कर्मचारी संघ के आयोजन में भी सहयोग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed