फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of farmers in Cheeka on road issue

Kaithal News: सड़क के मुद्दे पर चीका में किसानों का प्रदर्शन

Sun, 25 Aug 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers in Cheeka on road issue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पंजाब समाना के समीप गांव अजीमगढ़ की हांसी भुटाना नहर से बॉर्डर तक बनी चार किलोमीटर लंबी सड़क डेढ़ माह भी नहीं टिक पाई। यह जगह-जगह से टूट गई है। नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर शुक्रवार को नाराजगी जताई। साथ ही सड़क जल्द ठीक न होने पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का करीब एक महीना पहले निर्माण करवाया गया था और इतनी जल्द सड़क पर गड्ढे पड़ गए। गांववासियों के साथ ही सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में भी इस समस्या पर भारी रोष है। हरियाणा पंजाब की किसान यूनियन ने शनिवार को सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महमूदपुर गांव के सरपंच जगतार गिल, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह सदहरेडी, जिला युवा महासचिव लखविंदर सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी जरनैल सिंह जेली व भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी पंजाब से भूपेंद्र सिंह, दलबारा सिंह, सुखविंदर सिंह, बिट्टू, टहल सिंह, गुरलाल, अंग्रेज सिंह, गुरवंत सिंह, कश्मीर सिंह व निशांत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क बनाते समय ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। इसी वजह से सड़क की हालत ऐसी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों व एसडीएम कृष्ण कुमार से मांग की है कि सडक़ बनाने में इस्तेमाल किए गए घटिया सामग्री की जांच करवाई जाए, सडक़ को दोबारा बनवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राममेहर शर्मा ने बताया कि उनको किसानों द्वारा इसकी जानकारी मिली है। घटिया सामग्री की कोई बात नहीं है। जल्द ही इसका मुआयना कर इसको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed