{"_id":"613121338ebc3eb7343a078e","slug":"demonstration-of-congressmen-against-lathi-charge-on-farmers-kaithal-news-knl819515189","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Demonstration of Congressmen against lathi charge on farmers
- फोटो : Kaithal
Link Copied
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों पर लाठीचार्ज, भूमि अधिग्रहण कानून सहित कई मुद्दों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश की अगुवाई में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय में धरना दिया। साथ ही कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश की अगुवाई में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लूराम, सुलतान जड़ौला व प्रदीप चौधरी पूंडरी सहित कई नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पार्क में कई घंटों तक धरना दिया। इसके बाद ज्ञापन दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा की तरह चौटाला परिवार भी किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह परिवार आज भी किसानों के हक में खड़ा होने की बजाए भाजपा का साथ दे रहा है और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोस रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि करनाल में किसानों पर लाठियां चलाकर सरकार ने अन्नदाता का अपमान किया है। एक किसान की मौत हुई है। जिसे शहीद का दर्जा देकर तीस लाख रुपये मुआवजा उसके परिवार को दिया जाए। एसडीएम का तबादला कर महज खानापूर्ती की गई है। उस एसडीएम को बर्खास्त किया जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में लाठी और गोली की लड़ाई नहीं चलती है। प्रजातंत्र में वोट की चोट करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर सही मायने में जजपा पार्टी किसानों की हितैषी है तो अपना इस्तीफा देकर किसानों के बीच में बैठे। जजपा नहीं यह जच्चा-बच्चा पार्टी है। पेपर लीक मामले में सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए। यह दुखद है कि प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज सीबीआई जांच की बात करते हैं। जबकि डिप्टी सीएम पुलिस से जांच की बात कर रहे हैं। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलतान जड़ौला व प्रदीप चौधरी ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करना सकरार का निंदनीय कार्य है। दिल्लूराम बाजीगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।