{"_id":"66b1629e29a964ddc0059c07","slug":"demonstration-of-angry-villagers-of-khushal-majra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-446727-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुशहाल माजरा के नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुशहाल माजरा के नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tue, 06 Aug 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गांव सदरेहड़ी से खुशहाल माजरा को जाने वाली मुख्य सड़क पर सेलरों का गंदा पानी जमा रहने से लोगों का अपने गांव तक पहुंचना दुश्वार हो गया है। नाराज गांव ग्रामीणों ने सोमवार को सरपंच गुरजंट सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
इसमें ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के दोनों तरफ दर्जनों सेलर लगे हुए हैं। इनके मालिक सेला चावल बनाने के लिए पानी का प्रयोग करते हैं और बाद में इस केमिकल युक्त पानी को सड़क पर छोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को इनका अनुमान नहीं रहता और वे चोटिल हो जाते हैं। सरपंच गुरजंट सिंह ने बताया कि सेलर मालिक प्रयोग किए गए केमिकल युक्त पानी सड़क पर छोड़ देते हैं या फिर उसे रिचार्ज बोर से जमीन के अंदर पहुंचा देते हैं। इससे खुशहाल माजरा, डेरा भाग सिंह व सदरेहड़ी गांव का जमीनी पानी जहरीला हो रहा है जिससे कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष मांग रखी कि गंदे पानी की सड़क पर निकासी बंद करवाई जाए व सेलरों के गंदे पानी को फिल्टर कर उसे दोबारा से प्रयोग में लाने के लिए उपकरण लगवाने के लिए मालिकों को आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर नंदगढ़ के सरपंच जसपाल सिंह, शादीपुर का सरपंच अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह जैली, केवल सदरेहड़ी, मोहर सिंह, दलबीर सिंह, साहब सिंह, राम सिंह, बलजिंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, लखविंद्र सिंह सोमनाथ सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
सदरेहड़ी खुशहाल माजरा रोड़ से पानी निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। पानी सड़क पर जमा ना हो इसके लिए सेलर मालिको को भी कहा जाएगा। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या दूर कर आवागमन सुगम बनाया जाएगा। -कृष्ण कुमार, एसडीएम गुहला।