{"_id":"6841ee3ac70d21c8df07460d","slug":"demonstration-during-the-day-salary-released-in-the-evening-kaithal-news-c-18-1-knl1004-663760-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिन में प्रदर्शन, शाम को जारी हुआ वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिन में प्रदर्शन, शाम को जारी हुआ वेतन
Fri, 06 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। सफाई कर्मचारियों और चौकीदारों ने वीरवार दोपहर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। वे वेतन न मिलने से नाराज थे। नाराजगी जताते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन न मिला तो आगे तालाबंदी की जाएगी। बाद में शाम को उन्हें वेतन जारी कर दिया गया।
बीडीओ सरदार जगजीत सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों की सैलरी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सैलरी में देरी का कारण तकनीकी खामी थी, जिसे अब दूर कर दिया गया है। वेतन जारी होने की सूचना पर कर्मियों के चेहरे खिल गए।
इससे पहले रामपाल फतेहपुर हलका चौकीदार प्रधान व ईश्वर हाबडी सफाई कर्मचारी प्रधान ने प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए नाराजगी जताई थी। कहा था कि वेतन नहीं मिलने के कारण जीवनयापन में परेशानी आ रही हैं। बीडीपीओ जगजीत सिंह ने कहा था तकनीकी समस्या की वजह से ऐसा हुआ है। संवाद