फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration by placing empty cylinders on the head along with playing a plate in protest against inflation

महंगाई के विरोध में थाली बजाने के साथ खाली सिलिंडर सिर पर रखकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing empty cylinders on the head along with playing a plate in protest against inflation
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में खाली सिलिंडर लेकर न्यू छोटू राम चौक पर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता भरत सिंह बेनीवाल ने की। किसान सुबह 10 बजे हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। उसके बाद किसान थाली बजाते हुए बस स्टैंड के सामने से होते हुए न्यू छोटू राम चौक पर पहुंचे। किसानों ने चौक पर दस मिनट रुककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। इसके बाद किसान एक साइड में सड़क के किनारे खड़े हो गए और खाली सिलिंडर सिर पर रखकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं किसान भरत सिंह बेनिवाल, महाबीर चहल, नरेंद्र माघो माजरी, सोनू सिकरी, खुशी राम शेरगढ़, मनजीत करोड़ा, सुभाष, मनीष, रवि व मोनू बरटा का कहना है सरकार आए दिन तेल के दामों में गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी कर रही है। सरकार महंगाई को कम करने की बजाय आए दिन बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन तीन कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुआ था। अब धीरे-धीरे जो भी समस्याएं किसानों व आमजन के सामने आ रही हैं। उनको लेकर भी हम प्रदर्शन कर रहे हैं। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने वाले हैं। रसोई गैस के दाम भी 900 तक पहुंच गए हैं। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रही है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। इससे किसानों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि तेल बढ़ने से किसान की खेती पर सीधा असर पड़ा है। लागत हिसाब से किसानों को आमदनी नहीं मिल रही है। किसानों ने कहा कि अब तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग के साथ-साथ अब महंगाई के विरोध भी धरने प्रदर्शन किसानों के जारी रहेंगे। वहीं प्रदर्शन की आड़ में कुछ शरारती तत्व उत्पात न मचाए इसके लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस अवसर पर सतपाल दिल्लोंवाल, जयप्रकाश शास्त्री, नरेश रोहेड़ा, कामरेड प्रेमचंद, नरेश मलिक, रामकला बालू, सतपाल आनंद सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ तितरम मोड़ पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिला किसानों ने थाली बजाकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता महिला किसान सजनी देवी तितरम ने की। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेट्रोल, डीजल व गैस की बड़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि रिलायंस के पंपों से डीजल पेट्रोल न डलवाएं और अडानी के उत्पादों का भी बहिष्कार करें। इस अवसर पर नेता ईश्वर सिंह खेड़ी शेरू, जयपाल फौजी प्यौदा, अजमेर सिंह, बलजीत सिंह चंदाना व केहर सिंह तितरम, किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed