{"_id":"681670f33c6985f56405734b","slug":"demanding-bypass-to-get-rid-of-jam-in-sewan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-638277-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में जाम से निजात के लिए मांग रहे बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में जाम से निजात के लिए मांग रहे बाईपास
Sun, 04 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती यातायात की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति आम बात हो गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों की ओर से नगर के लिए बाईपास बनाए जाने की जोरदार मांग की जा रही है, ताकि इस समस्या से स्थायी समाधान निकाला जा सके।
नगर के लोगों का कहना है कि जब से नगर में डिवाइडर बने हैं तब से जाम की समस्या और भी अधिक बढ़ गई है। दरअसल मार्ग संकरे होने से जाम की समस्या आम हो गई है। कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अत्यधिक है। खासतौर पर जब भारी वाहन नगर से होकर गुजरते हैं, तब बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार तो वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।
नगर निवासी में राजकुमार वधवा, विजय सरदाना, जरनैल सिंह, राजेश रहेजा, नरेश मित्तल, सुभाष गर्ग, सुरेंद्र सरदाना, भिषू चौधरी और अशोक गोयल सहित अन्य नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि नगर के बाहर एक बाईपास मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि भारी वाहन सीधे बाईपास से निकल जाएं और नगर में प्रवेश न करें। इससे बाजार क्षेत्र को राहत मिलेगी और लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि बाईपास का निर्माण नगर की अत्यावश्यक आवश्यकता बन चुका है। इस दिशा में यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और अधिक विकराल रूप ले सकती है। नगरवासियों ने संबंधित विभागों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द बाईपास के निर्माण की योजना बनाई जाए ताकि राहत मिल सके।