{"_id":"654a9d60cb5d141e0c041a07","slug":"demanded-five-lakh-rupees-by-threatening-to-make-the-photo-viral-kaithal-news-c-18-1-knl1004-259518-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फोटो वायरल की धमकी देकर मांगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फोटो वायरल की धमकी देकर मांगे पांच लाख रुपये
Wed, 08 Nov 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में आरोपी विद्यार्थी ने साथी छात्रा की फोटो अपने फोन में ले ली और बाद में उसे एडिट करके वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विद्यार्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि करणपाल नामक युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ पढ़ता है। आरोपी विद्यार्थी ने उसकी बेटी के साथ जान-पहचान करके उसकी फोटो फोन में ले ली। बाद में आरोपी उसकी फोटो को एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगने लगा।
आरोपी ने लड़की से पांच लाख रुपये की मांग की और साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के माता-पिता ने भी आरोपी का इस कार्य में साथ दिया। जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।