फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to open gas agency in Siwan

सीवन में गैस एजेंसी खोलने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to open gas agency in Siwan
(कैथल) सीवन। सीवन में गैस एजेंसी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवन की आबादी लगभग 40 हजार है। प्रधान उज्ज्वला योजना के तहत काफी लोगों के घरों में गैस के कनेक्शन तो जारी किए गए हैं, यहां एजेंसी नहीं खोली गई है। इससे सीवन की जनता में रोष है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राज कुमार वधवा, सुधीर मिड्ढा, सुरेश सरदाना, विजय सरदाना, अभि मेहता, भीषू चौधरी, नरेश मित्तल, जरनैल सिंह धंजू व नवीन रहेजा ने बताया कि इस समय कैथल व चीका सहित अन्य एजेंसियों से गैस सप्लाई करने के लिए ट्राली सीवन आती है। लोगों को उसके लिए तय समय पर ही सिलिंडर लेना पड़ता है। कई बार तो ट्राली लोगों की गैस संबंधित आवश्यकता को पूरा नहीं कर पाती है। उन्होंने बताया कि सर्दी में लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े होकर गैस सिलिंडर मिलने का इंतजार करने लगते हैं। अपनी बारी का इंतजार करते हुए कम से कम 3-4 घंटे तो बर्बाद हो ही जाते हैं। कभी अगर लाइन लंबी हो तो कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सीवन में गैस एजेंसी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed