फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to expand Geeta Jayanti Express

Kaithal News: राजौंद में बस बंद होने से ग्रामीण परेशान

Fri, 29 Nov 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to expand Geeta Jayanti Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजौंद से दिल्ली जाने वाली सीधी बस पिछले लगभग 10 दिनों से बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूंडरी चौक से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने बताया कि राजौंद से दिल्ली जाने वाली बस सुबह छह बजे के आसपास राजौंद से गुजरती थी, जिसको पिछले 10 दिनों से बंद करने से बहुत परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां से पहले असंध जाना पड़ता है, असंध से फिर बड़ी मुश्किल से पानीपत पहुंचना पड़ता है और फिर दिल्ली के लिए पानीपत से बस लेनी पड़ती है।

इससे कई जगहों से बस बदलने पर काफी समय व धन बर्बाद होता है। ग्रामीण रामेश्वर, गुरपाल, श्याम राणा व सुरेश कुमार ने बताया कि वे दिल्ली वाली बस से आसानी से दिल्ली पहुंच जाते थे और शाम को अपना का निपटा कर वापस भी आ जाते थे। 10 दिनों से बस बंद कर दी गई है। इससे आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को समस्या हो रही है। इन लोगों ने हरियाणा परिवहन विभाग के कैथल डिपो प्रबंधक से अपील कि है कि दिल्ली जाने वाली बस फिर से शुरू की जाए।
विज्ञापन

गीता जयंती एक्सप्रेस का विस्तार करने की मांग
कैथल। दिसंबर में गीता महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर जिले के रेल यात्रियों ने एक बार फिर से गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का नरवाना तक विस्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन का विस्तार करने की मांग पिछले लंबे समय से रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस समय दिन में कुरुक्षेत्र और जींद के लिए कोई ट्रेन नहीं है। यदि ट्रेन का हुआ संचालन तो यात्रियों को फायदा मिलेगा। रेल यात्री कल्याण समिति का कहना है कि उन्होंने सांसद नवीन जिंदल से भी यह मांग की है। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता और प्रधान बलवंत जाटान ने बताया कि गाड़ी नंबर 11841-11842 कुरुक्षेत्र से शाम तीन बजकर 10 पर चलती थी। यदि इसका विस्तार होने के बाद यह गाड़ी कैथल से लगभग डेढ़ बजे चल पाएगी।इस मौके पर उप चेयरमैन डाॅ. बीरबल दलाल, मुनीष, रामकरण, कपूर चंद गोयल, डाॅ. अश्वनी हतवाल, पवन, सचिव अमित गुप्ता, सरंक्षक जोगिंद्र ढुल, ईश्वर दास अरोड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed