फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to ban Chinese Manjha

चाइनीज मांझा प्रतिबंधित करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to ban Chinese Manjha
चाइनीज डोर पर पाबंदी को लेकर जीवन रक्षक दल के सदस्य डीसी प्रदीप दहिया से मिले और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संस्था के जिला प्रधान राजू डोहर ने बताया कि शहर में ही नहीं पूरे प्रदेश में चाइनीज डोर पर पाबंदी लगनी चाहिए। आए दिन बच्चे हादसे का शिकार हो रहे है। बच्चे पतंग उड़ाते हैं पतंग टूटने के बाद चाइनीज डोर सड़क पर गिर जाती है जिससे वाहन चालकों के गले में फंस जाती है और हादसे होते हैं। लगभग 15 दिन के अंदर कैथल में इसी तरह के चार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी रोहित और मोहित जिनकी उम्र 16 से 17 साल दोनों ही बच्चे बॉक्सिंग के प्लेयर बॉक्सिंग खेल कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे करनाल रोड सचिवालय के पास पहुंचे तो सड़क पर चाइनीज डोर की चपेट में आ गए और चाइनीज डोर काफी हद तक गले में चली गई जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए। इन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जीवन रक्षक दल के संस्था के सदस्य पहले भी जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। इन्होंने दोबारा मांग करते हुए कहा कि मार्केट में चाइनीज डोर की ब्रिकी पर रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर राजू डोहर, शीतल भारद्वाज, राजकुमार व सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed