फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for Wi-Fi and broadband connections increased in the city due to internet shutdown

Kaithal News: इंटरनेट बंद होने से शहर में वाई-फाई और ब्रॉडबैंड कनेक्शनों की बढ़ी मांग

Mon, 19 Feb 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for Wi-Fi and broadband connections increased in the city due to internet shutdown
कैथल। किसान आंदोलन के चलते जिले में एक सप्ताह से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। ऐसे में शहर में वाई-फाई और ब्रॉडबैंड कनेक्शनों की मांग और इनसे डाटा की खपत बढ़ गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय में ब्रॉडबैंड और वाई-फाई कनेक्शन लगवाने के लिए रोजाना 25 से 30 उपभोक्ता आवेदन कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं में सबसे ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनका कार्य इंटरनेट पर आधारित है। ऐसे में निगम के अधिकारी भी आवेदनों को तुरंत प्रभाव से स्वीकृति दे रहे हैं और कर्मचारियों को निर्धारित स्थानों पर भेज रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसान आंदोलन के कारण जिले में एक सप्ताह से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। ऐसे में अब तक निगम के पास 300 के करीब नए आवेदन आ चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा को स्वीकृति देकर निगम कनेक्शन लगा भी चुका है। डाटा की गति बढ़ाने के लिए भी रोजाना पांच से सात के बीच आवेदन निगम के पास पहुंच रहे हैं। नए पैक के जरिये कर्मचारी अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के प्रयासों में जुटे हैं।
विज्ञापन

व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक-एक वाई-फाई से कई-कई मोबाइल जुड़े होने के कारण उनकी गति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में लोग कनेक्शनों की गति बढ़ाने के लिए बड़े पैक सक्रिय करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ...

कार्यालय में बीते एक सप्ताह से आवेदनों की संख्या काफी बढ़ी है। उपभोक्ता लगातार आवेदन करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके आवदेनों को स्वीकृत कर कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जितना जल्द संभव हो, उपभोक्ताओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर कनेक्शन लगाएं और उसे इंस्टॉल करें।
विजय, एसडीओ, भारत संचार निगम लिमिटेड, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed