{"_id":"610861c08ebc3e83e557a42d","slug":"demand-for-investigation-in-zilla-parishad-cleaning-scam-case-kaithal-news-knl786587171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद सफाई घोटाला केस में जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद सफाई घोटाला केस में जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में सफाई के नाम पर हुए कथित घोटाले के मामले में जिला परिषद सदस्य बबली चंदाना ने सोमवार को धरना दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने एक भाजपा नेता पर घोटाले में संलिप्तता के आरोप लगाए। जबकि भाजपा नेता ने आरोपों को नकारते हुए बबली चंदाना पर मानहानि का केस करने की बात कही।
पार्षद बबली चंदाना ने कहा कि गांवों में सफाई के नाम पर गड़बड़ी हुई है। ठेकेदारों ने भारी गड़बड़ी की है। लोग उनके ऊपर सवाल उठा रहे हैं कि जिला परिषद सदस्यों ने सफाई नहीं करवाई। जबकि उन्हें तो इस बात की जानकारी ही नहीं थी। उनके अनुसार भाजपा नेता व अन्य फर्मों के माध्यम से यह बड़ी गड़बड़ी की है। बबली चंदाना ने कहा कि उनके ऊपर पहले भी आरोप लगाए गए थे। अब फिर सफाई घोटाले में आरोप लगाए जा रहे हैं। अब उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए। पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू चंदाना ने कहा कि इस मामले की लीपापोती न की जाए। बल्कि निष्पक्ष जांच की जाए।
उधर, भाजपा में पिछले चुनाव में टिकट के दावेदार रहे भाजपा नेता ने कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। उनके ऊपर बेवजह आरोप लगाने वालों के खिलाफ वे मानहानि का केस करेंगे। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।