{"_id":"64d0083f835b94c87d067b25","slug":"demand-for-construction-of-crematorium-kaithal-news-c-245-1-kht1001-2898-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए की पंचायत
Mon, 07 Aug 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
कलायत। गांव कमालपुर में श्मशान घाट के मामले में पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए फैसले के बाद लोगों ने पंचायत कर श्मशान घाट का निर्माण शुरू कराने की मांग उठाई है।
रविवार को गांव में आयोजित पंचायत के माध्यम से बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण योजना को प्रभावी ढंग से सिरे चढ़ाने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। ऐसे में अब बिना विलंब किए प्रशासन की देखरेख में निर्माण शुरू कराना चाहिए। आरोप है कि प्रशासन जान बूझकर निर्माण कार्य को लटका रहा है। मांग की गई कि श्मशान घाट को पक्का किया जाए। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस शमशान घाट के निर्माण के लिए टेंडर और ग्रांट जारी हो चुकी है। पंचायत में गांव के संदीप कुमार, चंद्रभान, राजकुमार, प्रदीप, जमेश, बसाऊ राम और दिलवार सिंह आदि शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से दो पक्षों के बीच श्मशान घाट निर्माण का मुद्दा नाक का सवाल बना हुआ है। इसके मद्देनजर जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा ने कलायत एसडीएम देवेंद्र शर्मा को लिखे पत्र में विवाद सुलझाने के निर्देश दिए थे। इस पर कई बार दोनों पक्षों की प्रशासन के साथ बैठक हुई, लेकिन मसला हल नहीं हो पाया।