फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delhi team won by 38 runs

दिल्ली की टीम 38 रन से जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi team won by 38 runs
42-कैथल। महिला क्रिकेट मैच के दौरान कैथल व दिल्ली की टीम को बधाई देते हुए मुख्यअतिथ सर्व मंगलम ट्रस - फोटो : Kaithal
कैथल। खालसा क्रिकेट मैदान में विद्या वूमैन क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए मैच में दिल्ली ने कैथल की टीम को 38 रनों से मात दे दी। मैन ऑफ द मैच का खिताब अवलीन कौर को मिला। फाइनल और एक लीग मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

बुधवार को कैथल और दिल्ली के बीच लीग मैच खेला गया। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.2 ओवरों में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में कैथल की टीम पूरे 25 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 91 रन ही बना पाई। यह मैच दिल्ली की टीम ने 38 रन से जीत लिया। दिल्ली की टीम में अवलीन कौर ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। गेंदबाज हर्ष ने पांच ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

मैच में सर्व मंगल कामना ट्रस्ट के सदस्य मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। दिल्ली की टीम में बल्लेबाज अवलीन कौर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को दो लीग मैच आयोजित किए जाने थे लेकिन गर्मी अधिक होने के चलते एक ही मैच शाम के समय हुआ। अब एक लीग मैच सुबह और फाइनल मुकाबला शाम को खेला जाएगा। इस मौके पर कोच मनजीत, नरेंद्र कुमार, अनिल, रामभज शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed