फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delhi on high alert after blasts

Kaithal News: दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट

Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi on high alert after blasts
कैथल । बस स्टैंड डॉग फोर्स की टीम - फोटो : जिला स्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अति​​थि।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद जिले में हाई अलर्ट के तहत कैथल पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

एसपी उपासना के निर्देश पर जिले के हर प्रवेश और निकास मार्ग, इंटर-स्टेट व इंटर-जिला नाकों पर सघन व्हीकल चेकिंग की जा रही है। साथ ही स्निफर डॉग स्क्वाड की मदद से पार्किंग एरिया, होटल, धर्मशालाएं और सार्वजनिक स्थलों पर कॉम्बिंग सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।


कैथल पुलिस की टीमों ने दिनभर शहर और बाहरी इलाकों में सुरक्षा जांच अभियान जारी रखा। होटल, गेस्ट हाउस, बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed