{"_id":"675f34c7fcc0c8b0d405c79d","slug":"decreasing-temperature-severe-cold-kaithal-news-c-18-1-knl1004-540549-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घट रहा तापमान, कड़ाके की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घट रहा तापमान, कड़ाके की सर्दी
Mon, 16 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के तापमान में लगातार कमी आ रही है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। हालांकि दोपहर के समय अभी धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है।
रविवार को भी जिले में ठंड का प्रभाव काफी ज्यादा रहा। जिले का अधिकतम औसतन तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली सर्द हवा में 70 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। सुबह के समय फसलों पर हल्की ओस भी देखने को मिली। बुजुर्ग बच्चों के साथ खिली धूप में घूमते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में तापमान और कम होने की संभावना जताई है।
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम स्मन्व्यक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी धुंध और कोहरा पडऩे के आसार कम हैं। तापमान में कमी और बढ़ोतरी जारी रहेगी। गेहूं के लिए यह यह मौसम सही है। किसान गेहूं की फसल में फुटाव के आधार पर पानी दे सकते हैं। इस मौसम में किसान वैज्ञानिकों की सलाह से ही अपने खेतों में सिंचाई करें। कहा कि अभी धुंध न पड़ने से आमजन को राहत मिलेगी। आगे और भी ठंड बढ़ेगी।