फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Declaration not to allow officers and personnel to enter the village, Kaithal

महापंचायत कर शिमला गांव में अफसर व कर्मियों को नहीं घुसने देने का ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Declaration not to allow officers and personnel to enter the village, Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मोटर पंपों के नाम पर कुछ कंपनियों द्वारा कीमत वसूलने और खेतों के नलकूप कनेक्शन पर मीटर लगाने के विरोध में गांव शिमला में किसानों की महापंचायत जिले सिंह की अध्यक्षता में हुई। महापंचायत में किसानों ने गांव शिमला में किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के प्रवेश पर रोक लगाने का ऐलान किया।
किसान नेता जिले सिंह मोर ने कहा कि कि खेतों में नलकूप कनेक्शन के नाम पर किसानों पर नियम थोपे जा रहे हैं, जिस मोटर पंप की कीमत बाजार में 20 हजार रुपये है उसकी कीमत 54 हजार रुपये वसूली जा रही है। इस तरह विभिन्न हॉर्स पावर की मोटर के नाम पर किसानों के साथ सरेआम लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि खेतों के बिजली मीटर का बिल शुरू से ही निर्धारित रहा है, लेकिन अब सरकार कृषि कनेक्शन पर अलग से मीटर लगाने जा रही है। कुछ गांवों में इसकी शुरूआत हो चुकी है जिसे किसान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार ने नलकूप कनेक्शन के लिए केवल कुछ कंपनियों की ही मोटर निर्धारित की हैं। साथ ही कंपनियों के अलावा मोटर लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह किसान के साथ धोखा है। कृष्ण शिमला, आशीष मोर, महावीर व रतिराम का कहना है कि लॉकडाउन के नाम पर सरकार दोहरे मानदंड अपना रही है। आम आदमी पर लॉकडाउन के नाम पर जुर्माने लगाए जा रहे हैं जबकि भाजपा के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा किया जा रहा है। पंचायत में सरकारी अमले को हिदायत दी गई है कि यदि जबरन कोई कर्मचारी गांव में प्रवेश करता है तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed