फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Declaration in Form 'A' is necessary before conversion of religion

Kaithal News: धर्म परिवर्तन से पहले जरूरी है प्रपत्र ‘क’ में घोषणा पत्र

Tue, 12 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Declaration in Form 'A' is necessary before conversion of religion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी प्रीति ने बताया कि प्रशासन अलर्ट मोड में है और किसी भी प्रकार की नियमों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने कहा कि अधिनियम के तहत धर्म परिवर्तन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को परिवर्तन से पहले प्रपत्र ‘क’ में घोषणा पत्र उपायुक्त कार्यालय में जमा करना होगा। यदि धर्मांतरण के इच्छुक नाबालिग हैं, तो जीवित माता-पिता दोनों को प्रपत्र ‘ख’ में घोषणा पत्र देना होगा।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि धर्मांतरण कराने वाले धार्मिक पुजारी या आयोजक को प्रपत्र ‘ग’ में पूर्व सूचना देना अनिवार्य है। सभी घोषणाओं और सूचनाओं की पावती उपायुक्त कार्यालय से जारी की जाएगी, ताकि प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा के 30 दिन के भीतर कोई भी व्यक्ति लिखित में आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति मिलने पर प्रशासन गहन जांच करेगा और यदि धर्मांतरण में बल, धोखाधड़ी, जबरदस्ती या अन्य निषिद्ध साधन पाए गए, तो धर्मांतरण की अनुमति रद्द कर दी जाएगी।

डीसी ने बताया कि अधिनियम में यह भी प्रावधान है कि शादी के लिए अपना धर्म छिपाने के प्रावधान का उल्लंघन करके किया गया कोई भी विवाह अमान्य माना जाएगा। ऐसे विवाह से पैदा हुआ कोई भी बच्चा वैध माना जाएगा और उसकी संपत्ति का उत्तराधिकार उसके माता-पिता के उत्तराधिकार कानूनों के अनुसार होगा।

गैरकानूनी धर्मांतरण पर सजा और जुर्माना (अधिनियम के अनुसार)
n
गैरकानूनी धर्मांतरण : 1 से 5 साल की कैद और कम से कम 1 लाख रुपये जुर्माना

नशादी के लिए धर्म छुपाना : 3 से 10 साल की कैद और कम से कम 3 लाख रुपये जुर्माना

n
नाबालिग, महिला, एससी/एसटी का धर्मांतरण : 4 से 10 साल की कैद और कम से कम 3 लाख रुपये जुर्माना

n
सामूहिक धर्मांतरण (2 से अधिक लोगों का) : 5 से 10 साल की कैद और कम से कम 4 लाख रुपये जुर्माना

n
शादी के लिए धर्म छुपाना अमान्य ः अधिनियम में प्रावधान है कि धर्म छुपाकर किया गया विवाह अमान्य होगा। हालांकि, ऐसे विवाह से जन्मा बच्चा वैध माना जाएगा और उत्तराधिकार अधिकार कानूनन सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed