{"_id":"686d719a06c8bb4ed6073228","slug":"decided-to-get-faulty-lights-fixed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-687495-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खराब लाइटें ठीक करवाने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खराब लाइटें ठीक करवाने का लिया फैसला
Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहरवासियों को जल्द ही अंधेरे से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद कैथल ने शहर के मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइटों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
नगर परिषद द्वारा यह कदम लंबे समय से नागरिकों और पार्षदों द्वारा की जा रही शिकायतों के मद्देनज़र उठाया गया है। रात के समय अंधेरे में सड़क पर बेसहारा पशुओं की मौजूदगी, बढ़ती दुर्घटनाएं, चोरी, बाइक स्नेचिंग और नशाखोरी की घटनाएं आम हो गई थीं, जिससे नागरिकों में भय का माहौल था।
शहर की कॉलोनियों में भी लाइटों की खराबी के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। नगर परिषद द्वारा शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल एप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन नागरिकों का कहना है कि शिकायतें दर्ज तो होती हैं, पर समाधान नहीं मिलता।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात में कई लोग चोटिल हो जाते हैं तो बेसहारा जानवर भी मुसीबत पैदा करते हैं।
कई लोगों ने बताया कि महीनों पहले लाइट खराबी की शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। ऐसे में परिषद का यह फैसला राहत देने वाला माना जा रहा है।
कई पार्षदों ने सदन की बैठक में स्ट्रीट लाइटों की खराबी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों की पहचान कर लाइटों को दुरुस्त करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य जमीन पर नजर आएगा। -सुरभि गर्ग. अध्यक्ष, नगर परिषद