फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Decide on future plans, you will get relief from problems: Suresh

Kaithal News: भविष्य की योजना तय करें, समस्याओं से मिलेगी निजात ः सुरेश

Wed, 05 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Decide on future plans, you will get relief from problems: Suresh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में कॅरिअर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को कई तरह की जानकारी दी गई। प्रश्नकाल में जहां बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया वहीं कई बच्चों ने विदेश जाने का इच्छा भी बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल ने की। मुख्य अतिथि कैथल एडीसी दीपक बाबू लाल ने शिरकत की। प्रधानाचार्य स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा ने विद्यालय में पहुंचे मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्रों को कक्षा दसवीं व बारहवीं पास के बाद विभिन्न व्यवसायों एवं कोर्सेज के चुनाव हेतु अपना भविष्य बनाने के लिए विशेष जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपयुक्त ने अपने संबोधन में बच्चों को भविष्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने के लिए समझदारी एवं आत्मविश्वास के साथ चयन करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि भविष्य निर्माण के लिए पहले से ही प्लानिंग तैयार करनी चाहिए। ऐसे करके आगे बढ़ने से भविष्य निर्माण में आने वाली बहुत सी समस्याओं का सामना करने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर हम भविष्य निर्माण की रणनीति पहले से ही बना कर चलेंगे तो हमारे लिए सफलता के अवसर अधिक बढ़ जाते हैं। संबोधन के बाद प्रश्न काल का आयोजन किया गया। छात्रों ने पूरे कई सवाल किए। बहुत संख्या में छात्रों ने विदेश जाने की इच्छा जाहिर की। अतिरिक्त उपयुक्त ने कहा कि अगर विदेश जाना चाहते हैं तो सही तरीके एवं नियमों का पालन करके जाएं। अतिरिक्त उपयुक्त ने विदेश भेजने के नाम व ठगी का शिकार हुए अनेक लोगों के उदाहरण देकर छात्रों को अवगत कराया कि बहुत से नकली दलाल विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने की फिराक में रहते हैं। सावधान रहें। कॅरिअर काउंसलिंग का यह कार्यक्रम बहुत ही रोचकता पूर्ण ढंग से चला। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल ने भी छात्रों को काउंसलिंग कॅरिअर से जुड़ने का आह्वान किया ताकि अनुभवों के आधार पर अपने व्यवसाय एवं कोर्सेज का चयन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed