फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Debt customer sued for murder of agent couple

कर्जदार ग्राहक पर आढ़ती दंपती की हत्या का मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Debt customer sued for murder of agent couple
Debt customer sued for murder of agent couple - फोटो : Kaithal
आढ़ती सत्यवान और उनकी की हत्या का आरोप गांव डोहर निवासी उसके ग्राहक राजेश पर लगा है। आढ़ती के पुत्र ने पुलिस को दी शिकायत में में कैथल की अमरगढ़ गामड़ी निवासी दो भाईयों पर भी एक लड़की की शिकायत पर दर्ज केस को लेकर रंजिशन आढ़ती की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को मॉडल टाऊन में आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी कैलाश देवी की घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना को लेकर व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है। देर रात्रि कैथल पहुंचे आढ़ती के पुत्र पुनीत गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में सॉफ्ट इंजीनियर है और नोएडा के सेक्टर 53 में रहता है। उसकी दो बहनें हैं। उनकी शादी की जा चुकी है। वह स्वयं भी शादीशुदा है। उसके माता-पिता मॉडल टाउन में उनके घर में रहते थे। उसके पिता सत्यवान दुकान नंबर 109 चलाते हुए आढ़त का काम करते हैं। उसके मामा रामनगर निवासी कुलदीप उर्फ दीपू कई सालों से नोएडा के सेक्टर 53 में ही रहते हैं। कैथल के रामनगर की ही एक लड़की ने उसके मामा के खिलाफ केस दर्ज करवाया हुआ है। जिसमें उसके मामा अब जेल में हैं। उसके नाना-नानी की मौत हो चुकी है और उसके पिता ही उसके मामा की पैरवी कर रहे हैं। उक्त लडक़ी के ताऊ के बेटे सोनू व संदीप निवासी अमरगढ गामड़ी कैथल उसके पिता से इसी कारण रंजिश रखे हुए थे। साथ ही इन दोनों ने उसके पिता से जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरा उसके पिता की आढ़त की दुकान पर गांव डोहर निवासी राजेश बतौर ग्राहक जुड़ा है। वह वर्ष 2015 तक उसके पिता की दुकान पर आता रहा और उसकी ओर करीब 10-12 लाख रुपये की लेनदारी हो गई। उसने फिर उसके पिता की दुकान पर आना-जाना छोड़ दिया। दो-तीन बार उसके पिता ने पैसे मांगे, लेकिन वह टाल-मटौल करता रहा। अब 10-15 दिन से उसके पिता के पास आना शुरू करते हुए राजेश ने यह कह दिया था कि वह पैसे दे देगा। इस बारे में उसके पिता ने यह बात उसे बता दी थी। शुक्रवार को 1 बजकर 53 मिनट पर उसकी बहन सपना ने उसे फोन किया कि वह उनकी मां से फोन पर बात कर रही थी। जिसमें उसकी मां ने बताया था कि राजेश राजेश उनके घर आया हुआ है और ड्राइंग रुम में बैठकर लेन-देन की बातचीत कर रहा है। वह सुबह भी आया था। अब दोबारा से आया है। इसी बीच उसकी बहन ने फोन पर सुना कि उसकी मां मार दिए मार दिए चिल्ला रही है। इसके बाद फोन बंद हो गया। उसने भी फोन मिलाकर बातचीत का प्रयास किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसी बीच उसे उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उसके माता-पिता की किसी ने हत्या कर दी है। पुनीत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे शक है कि उक्त आरोपी सोनु व संदीप नेे उसके मामा के केस की रंजिश के कारण या उनकी दुकान के ग्राहक राजेश ने पैसों के लेने-देन के कारण उसके माता-पिता की तेजधार हथियार से हत्या की है। पुलिस ने उपरोक्त तीनों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed