फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Death of three infected patients, eight new cases of corona found

तीन संक्रमित मरीजों की मौत, कोरोना के आठ नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Death of three infected patients, eight new cases of corona found
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम आ रही है, लेकिन कोरोना संक्रमितों की मौत नहीं रुक रही है। सोमवार को तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि आठ नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 8 नए केस सामने आए हैं। रविवार को जिले में कोरोना से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हई है, जिनमें एक महिला, दो पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय कुलतारण निवासी पुरुष जिसका इलाज जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार क्योड़क निवासी 47 वर्षीय महिला तथा भागल निवासी 70 वर्षीय पुरुष जिनका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि सोमवार को 58 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 2, शाह अस्पताल से एक और होम आइसोलेशन में रहे 55 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 11 हजार 60 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 564 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टीव केस 111 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 68 हजार 903 में से 2 लाख 57 हजार 131 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 4.1 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।जिले में 80 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आईसोलेशन में रह रहे 9355 व्यक्तियों में से 9275 ठीक हो चुके हैं।जिले में अभी तक 2 लाख 383 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 72 हजार 337 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 28 हजार 46 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सोमवार को कुल 1637 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक में 14640 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 8850 कोविशील्ड तथा 5790 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed