{"_id":"60b537558ebc3e34e26077d5","slug":"death-of-three-corona-infected-36-people-positive-kaithal-news-knl71675359","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 36 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 36 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नए पॉजिटिव मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। सप्ताह भर से जारी गिरावट के बाद सोमवार को पॉजिटिव मामले करीब पखवाड़े के बाद 50 से नीचे आई और नए मामले 36 आए हैं। लेकिन मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को भी 3 लोगों की जान चली गई।
डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 36 नए केस सामने आए है। सोमवार को 3 लोगों की मृत्यु हुई हैं, जिनमें 2 पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिसमें से एक मरीज का इलाज जिला से बाहर चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में करोड़ा निवासी 53 वर्षीय पुरुष, जिसका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी तरह रामपुरा निवासी 54 वर्षीय महिला, जिनका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था, शामिल हैं।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि सोमवार को 39 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 8, शाह अस्पताल से एक, सिगनस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 28 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 10 हजार 776 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 987 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के सक्रिय केस 490 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 48 हजार 391 में से 2 लाख 37 हजार 143 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 92.6 प्रतिशत हो गया है। जिले में 388 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
जिले में अभी तक 1 लाख 74 हजार 520 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 47 हजार 978 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 26 हजार 542 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉकके तौर पर 10 हजार 120 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 4 हजार 470 कोविशिल्ड तथा 5 हजार 650 कोवैक्सीन है।