फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Death did not happen due to current, the dead body of Satbir was put on the transformer after killing

करंट से नहीं हुई मौत, हत्या कर ट्रांसफार्मर पर डाला था सतबीर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Death did not happen due to current, the dead body of Satbir was put on the transformer after killing
कलायत के गांव सजूमा में 18 अगस्त 2021 को किसान सतबीर सिंह के बिजली ट्रांसफार्मर पर मिले शव की घटना के करीब दो माह बाद आश्चर्यजनक मोड़ आ गया है। ताजा घटनाक्रम में मृतक की पत्नी सीमा ने इसे बिजली हादसे की बजाए कत्ल करार देते हुए कलायत थाना में मृतक के बड़े भाई व फूफा सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों की सूची में जेठ कृष्ण, जेठ का लड़का संजू, अमन व राजू, केलो पत्नी कृष्ण और फूफा जोगेंद्र शामिल है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पति के हिस्से 11 एकड़ जमीन आती है। उसके पास के तीन नाबालिग बच्चे हैं। आरोपियों ने जमीन कब्जाने के लिए खेत में पति की हत्या कर उसके शव को बिजली ट्रांसफार्मर पर डाल दिया। ताकि गांव व परिवार के लोग इसे बिजली हादसा समझें। लेकिन इस घटना के बाद आरोपियों की गतिविधियां बेहद संदिग्ध रहीं। बात न बनती देख उन्होंने उसे गांव छोड़कर अपने मायके चले जाने की धमकी दी। इनका कहना था कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। साजिश का राजफाश उस समय हो गया जब वह 25 अक्तूबर को कैथल अपने भाई सुरेंद्र के पास जाने के लिए सजूमा के बस अड्डा पर खड़ी थी। इस दौरान सिर पर हेल्मेट पहने एक व्यक्ति ने उसे बोला कि बहन वह कैथल जा रहा है, उसे भी ले चलता है। शिकायतकर्ता को कैथल जाने की जल्दी थी, इसलिए वह मोटरसाइकिल सवार पर बैठ गई। गांव के बस अड्डे से कुछ दूर जाकर उसके जेठ के लड़के संजू और राजू रास्ते में मिले। इन्होंने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया और वह बेहोश हो गई। जब काफी समय बाद होश आया तो उसने अपने को ड्रेन के पास पाया। वह जख्मी हालात में थी। गांव के दो लोगों ने उसकी स्थिति को देखते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया। घटना की सूचना भाई को दी। उपरांत उसे कैथल स्थित पीजीआई ले जाया गया। उपचार के नाम पर आरोपियों ने फिर से उसका अपहरण किया और जानलेवा हमला किया। इनकी मंशा उसे खत्म कर देने की थी। विधवा सीमा का कहना है कि इस मामले को लेकर कलायत थाना में पंचायत भी हुई थी, इसमें बहनोई जोगेंद्र ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सीमा की शिकायत पर कलायत थाना में किसान के बड़े भाई, भाभी, भतीजों व बहनोई सहित 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी 306, 323, 328, 34, 365 व 506 के तहत मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों में जेठ कृष्ण, जेठ का लड़का संजू, अमन व राजू, केलो पत्नी कृष्ण और फूका जोगेंद्र शामिल है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत के गांव सजूमा में 18 अगस्त को बिजली ट्रांसफार्मर पर किसान सतबीर की मौत होने की सूचना पुलिस के पास सुबह 10 बजे पहुंची थी। उस दौरान जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह तत्काल टीम के साथ गांव गए। हादसे का कारण बिजली करंट बताया गया। मृतक की पत्नी सीमा का कहना है कि जेठ, जेठानी व भतीजों ने दबाव बनाकर इसे करंट हादसे के बयान दिलवाए। यह तर्क दिलाया गया कि मृतक का मुख्य व्यवसाय खेती था, वह सिंचाई पानी के कार्य के लिए खेत गया था। लेकिन अब जिस प्रकार मृतक की पत्नी ने घटना के संबंध में मामला दर्ज करवाया है, उसके कारण मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed