{"_id":"66551fc0d00ac9f44107f6d5","slug":"deadly-attack-on-young-mans-head-with-a-stick-kaithal-news-c-18-1-knl1004-398895-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक के सिर पर डंडे से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक के सिर पर डंडे से जानलेवा हमला
Tue, 28 May 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बात्ता गांव में एक आरोपी ने गांव के ही एक युवक को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। आरोपी तब तक डंडे मारता रहा, जब तक पीड़ित बेहाेश नहीं हो गया। बाद में उसे मरा हुआ समझ कर मौके से भाग गया। युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बात्ता गांव की बड़ीआल पट्टी निवासी किरण ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका पति रोहताश (38) गांव में अपने मकान में ही नीचे करियाना की दुकान चलाता है। 26 मई को रात को समय करीब 11 बजे दुकान को बंद करके परिवार सो गया।
रात को करीब एक बजे गांव का ही सुरेंद्र उर्फ काला उनके कमरे के दरवाजे को धक्का देकर अंदर आया गया। उसके हाथ में डंडा था। आरोपी ने उसके पति को उठाया और कहा कि अपने उधार के पैसे मांगकर मेरी बेइज्जती कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी को बाहर जाने के लिए कहा। उधार के पैसे मांगने की रंजिश में आरोपी सुरेंद्र उर्फ काला ने डंडे से उसके पति के सिर पर वार कर दिया। आरोपी ने उनके पति को जान से मारने की नीयत से सिर व शरीर पर कई वार किए और उसे कमरे से बाहर खींच कर ले गया। उसका पति सिर में ज्यादा चोटें लगने के कारण वहीं गिर गया और बेहोश हो गया। सुरेंद्र उर्फ काला उसके पति को मरा हुआ समझ कर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
उधर, मामले के संबंध में पुलिस के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।