{"_id":"6599a2b96560b48519080ce4","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-on-a-tree-suspicion-of-suicide-kaithal-news-c-18-1-knl1004-300138-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। पुलिस को नए बस अड्डे पर लगे एक पेड़ से शनिवार शाम को एक युवक का शव लटका मिला है। लोगों की सूचना पर ढांड थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच आशंका जताई है कि शायद युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की है।
ढांड थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि सूचना के बाद वे माैके पर पहुंचे और पेड़ पर लटके युवक को नीचे उतारा तो वह मृत मिला। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये मामला आत्महत्या का लगता है, लेकिन वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगी। विजेंद्र ने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। इसके आधार पर युवक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। उसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल भेज दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी। वहीं, युवक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी थी।